April 6, 2026

27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया । इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष नगर थाना को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रामपारा रोड मजार के पास से एक टोटो ई-रिक्शा नं0- BR39ER 2045 के चालक मोहम्मद मुबारक उम्र-22वर्ष को गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान टोटो से Haywards कंपनी का कुल-54 केन बियर के बरामदगी हुई है जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है । मिली जानकारी अनुसार मामले में गिरफ़्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।जबकि इस घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी सुबैद मंडल पिता स्वर्गीय छोटे लाल मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है! इस छापेमारी दल में एसआई मुकेश कुमार, एएसआई इंद्रेश कुमार, टाइगर मोबाइल के जवान राजेश पंडित, मोहम्मद सद्दाम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई।
Next post विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial