बिजली की लो वोल्टेज समस्या से उपभोक्ता है परेशान, किया प्रदर्शन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत रामपुर कोशपाली पासवान गावों में विगत दिनों से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। इस समस्या की निदान मिलने की मांग करतें हुए दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान निर्मल पासवान, सुरेश मल्लिक, गुंजा देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचोली व लो वोल्टेज की समस्या से हमलोग काफी परेशान हैं। बताया लो वोल्टेज के कारण पंखा तक नहीं घूमता है, जिससे हम बिजली उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में बाल बच्चे के साथ काफी परेशान रहते हैं। खासकर रात्रि में सोने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बताया एक तरफ विभाग 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का दावा करती है, जबकि धरातल पर यह सभी दवा फेल होते नजर आ रही है। बताया जहां एक तरफ विभाग अपने कार्य शैली को स्मार्ट बन रही है, तो दूसरी तरफ आज व्यवस्थाओं के प्रति उदासीन बनी हुई है। बिजली बिल वसूली को लेकर जिस तरह विभाग जोर लगाती है। उस तरह व्यवस्थाओं के प्रति लापरवाही बरत रही है। मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग हाय-हाय के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बताया अगर हमारी समस्याएं दूर नहीं हुई तो प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर ग्रामीणों ने लो वोल्टेज की समस्या को लेकर सड़क पर उतर विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या का निदान करने की मांग विभाग से की है। इस अवसर पर ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
