April 6, 2026

पटेल चौक से तिनगछिया पथ का होगा जीर्णोद्धार — पूर्व उप मुख्यमंत्री

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुनीश चावल से दूरभाष पर बात कर बताया कि कटिहार नगर निगम अंतर्गत उनके विभागीय मंत्रित्व काल में विभाग द्वारा कई स्वीकृत योजनाओं की राशि उपलब्ध कराने के बाद भी निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। जिससे कटिहार नगर की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है ।जिसमें लगभग 03 करोड रुपए की लागत से पटेल चौक से तिनगछिया पथ का जीर्णोद्धार एवं पक्की करण तथा लगभग 1 करोड़ 50 लख रुपए की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य एवं नगर निगम स्तर पर स्वीकृत बघवाबाडी पथ तथा बस स्टैंड का विकास कार्यआदि शामिल है। ज्ञातव्य है कि अधीक्षण अभियंता पूर्णिया का पद लंबे वक्त से रिक्त होने के साथ ही कटिहार नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता का पद भी रिक्त है। इस पद पर अतिरिक्त प्रभार में आसीन अररिया के कार्यपालक अभियंता द्वारा कटिहार नहीं आने एवं अपने दायित्व से विमुख रहने के कारण भी कठिनाई हो रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब होने से योजना की लागत बढ़ सकती है। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।इन सारी बातों की जानकारी मुख्य अभियंता राजेश वर्णवाल को भी दूरभाष पर दी गई।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बिना किसी विलंब के कटिहार नगर के विकास से जुड़ी उपर्युक्त योजनाओं का शुभारंभ शीघ्र करने को कहा है।

Previous post भाजपा ने छुट्टियों में कटौती को लेकर डीईओ जिला को सौंपा ज्ञापन ।
Next post कायाकल्प की पियर एसेसमेंट टीम ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial