11 सूत्री मांगों को लेकर सरपंचों और पंचों ने दिया धरना ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के प्रखंड परिसर में राज्यव्यापी अभियान के निर्देश के अनुसार प्रखंड के 14 पंचायतों के सरपंचों तथा पांचों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया। धरना का नेतृत्व प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष तस्लीम आरिफ कर रहे थे। संघ के अध्यक्ष तस्लीम ने 11 सूत्री मांगों के तहत कहा कि ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न बनाने, मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत करने, पुलिस चौकीदार एवं प्रहरी की स्थाई नियुक्ति, जनसंख्या के आधार पर वेतन, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को लागू करने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया।इस अवसर पर सरपंच अर्जुन मंडल, दिलीप मंडल, उषा देवी, अनीता देवी, कांति कुमारी, उदय रजक, बबली हांसदा, राहुल रोशन सुरेश चंद्र सिंह, कविता देवी, अमित कुमार ठाकुर सहित सभी पंचायत के सरपंच, उप सरपंच तथा पंच शामिल रहे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
