उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केहूनिया का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत अवस्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केहुनिया का चौथा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में प्राणपुर विधायक सह भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह उपस्थित हुई। मुख्य अतिथि विधायक सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं के द्वारा विधायक सिंह को स्वागत गाना गाकर स्वागत किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सिंह के द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के बताए के मार्ग पर बच्चों को चलने का बाते कही। कार्यक्रम के दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज के कई जनप्रतिनिधि मुख्या अब्दुल हन्नान,उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, पंचायत समिति सदस्य बिजय केवट , मोहम्मद अजमल,रामु मुरमुर, शिवदेवझा चन्दन कुमार सिंह, जितेंद्र केवट, फुचोझा, शुरज साह व समाजसेवी उपस्थित थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
