August 1, 2026

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 48 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच डॉ. मीनू भारती एवं डॉ.आर पी मंडल ने किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से महिलाओं की एचआईवी, बीपी, हीमोग्लोबिन ,वेट, विटामिन आयरन आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवाई दिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से काउंटर लगाया गया है। सभी गर्भवती महिलाओं को खान-पान एवं रहन-सहन के तौर तरीके की जानकारी प्रदान किया। आशा एवं एएनएम द्वारा क्षेत्र में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण कराया जाता है तथा उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सके और प्रसव के समय बच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे। इस मौके पर एएनएम ,आशा एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त।
Next post दर्शन साह महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial