यूपी में दलित महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर बढ़ अत्याचार– प्रियंका गांधी ।
यूपी के फाफामऊ के गोहरी गांव में 4 लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की । इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है ।दबंगों द्वारा लगातार इसका उत्पीड़न किया जा रहा था और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस अगर शक्ति दिखाती तो यह हादसा नहीं होता, उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाते थे उनको भगा दिया जाता था। उसका मजाक उड़ाया जाता था, पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती थी ।परिजनों को परेशान किया जाता था, दबंगों के द्वारा मारा पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है इस परिस्थिति में कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि अकेले नहीं है। साल 2017,2019,2020 और सितंबर 2021 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी ।लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा। अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है। संविधान को नष्ट किया जा रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
