May 26, 2026

रेल मंडल कटिहार में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल मंडल कटिहार के रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित रेल परिसर में शनिवार को एडीआरएम चौधरी विजय कुमार की नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। पहले दिन सभी रेल अधिकारीयो और रेल कर्मियों को स्वच्छता संबंधित शपथ दिलाई गई। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने बताया की कटिहार रेल मंडल में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित होगा। जिसके तहत रेल मंडल में प्रत्येक साफ सफाई से संबंधित अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने सभी रेलकर्मियों से अपील किया कि आई हम सब मिलकर स्वच्छ भारत के लिए एकजुट होकर स्वच्छता पखवाड़ा में हिस्सा लेते हुए इस पखवाड़े को सफल बनाएं। इस अवसर पर सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा,सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा सहित सभी रेल अधिकारी व सैकड़ो की संख्या में रेल कर्मी मौजूद थे।

Previous post आरपीएफ के तीन दिवसीय अभियान में आठ मोबाइल चोरो को किया गिरफ्तार ।
Next post राष्ट्रीय लोक जनता दल कार्यकर्ताओं का हुआ बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial