May 26, 2026

विधान पार्षद एवं मेयर ने सुना प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात ।

Read Time:1 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शहर के मिरचाईबाड़ी बूथ न०87 अपने आवासीय कार्यालय में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं मेयर उषा देवी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 105वां संस्करण को भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं साथियों के साथ सुना। कार्यक्रम सुनते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम सदैव ही समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए हमसब को प्रेरित करता है। वहीं मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हमेशा नई उमंग व दिशा दिखाने के साथ ही देश की अनसूनी प्रेरक कहानियां सुनने को मिलती है।

Previous post खेतों में ही अंकुरित होने लगी धान की फसल
Next post रेलवे महिला कल्याण संगठन ने चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial