May 26, 2026

भाजपा ने घर घर चलाया जनसंपर्क अभियान

Read Time:1 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम के निमित्त दलित-आदिवासी बस्ती में संपर्क अभियान के तहत बरारी विधानसभा क्षेत्र के कुड़ैल टोला में रविदास एवं आदिवासी समाज के बिच बरारी मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पाल के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में सबको बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय मुख्य रूप से शामिल होकर आदिवासी समाज के बीच बस्ती जनसंपर्क अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव,लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला मंत्री राजीव भारती, अमन निषाद, सुनील कूड़ेल,राजेंद्र कूड़ेल,वीरेंद्र कूड़ेल, बबलू सोरेन,मटरू हसदा,विक्की साह, गुड्डू गुप्ता,अनिरुद्ध मंडल आदि ने भाग लिया।

Previous post प्रखंड मुख्यालय में डीआरसीसी की बैठक आयोजित।
Next post तीस लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial