October 28, 2026

भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरवार का आयोजन

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

भूमि विवाद के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को अंचल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त नेतृत्व में जनता दरवार का आयोजन सरकारी दिशानिर्देश के आलोक मे किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को मनिहारी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दिपावली पर्व को लेकर कम संख्या में प्रखंड क्षेत्र के फरियादी भूमि विवाद के निपटारे के लिए थाना परिसर में जुटे थे। शनिवार को 2 नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन ने जानकारी दी कि पूर्व से विचारण के लिए चली आ रही मामलों में एक का उभय पक्षों की सहमति से निपटारे किये गये।इस मौके पर प्रशिक्षु एस आई सद्दाम हुसैन मौजूद थे।

Previous post जुआ एवं सट्टेबाजी की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें —- थाना अध्यक्ष
Next post 9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक भी जप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial