July 20, 2026

9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक भी जप्त

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शनिवार को अहले सुबह मध् निषेध अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मनिहारी थाना के इंस्पेक्टर रंजय कुमार सिंह ने मनिहारी मिशन रोड के समीप बाइक से जा रहे दो तस्कर भोला चौधरी और विकास यादव को धर दबोचा ।उसके पास से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।दोनों तस्करों को हिरासत में लेते हुए शराब व एक बाइक को जप्त कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि शुक्रवार को भी इंस्पेक्टर रंजय कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान नारायणपुर में 36 लीटर विदेशी शराब की खेप पकड़ी थी।

Previous post भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरवार का आयोजन
Next post जनता दरबार में कुल छः मामलों में से चार निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial