July 26, 2026

जुआ एवं सट्टेबाजी की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें —- थाना अध्यक्ष

Read Time:2 Minute, 21 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव की अध्यक्षता में थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे । बी डी ओ ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाएं। काली पूजा को लेकर बनाए जाने वाले पंडाल व मेला के लिए अनुमति लेने की बात कही गई ।तो वही छठ घाटों पर पटाखे नहीं छोड़ने को कहा गया। छठ पूजा समिति के लोगों ने कई छठ घाटों को गिनाते हुए कहा कि उन घाटों पर बैरीकटिंग प्रशासन द्वारा कराने की बात कहीं ।थाना अध्यक्ष काली पूजा दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने, सट्टा लगाने जैसी कहीं से भी कोई जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। शराबी तथा शराब विक्रेता  की सूचना प्रशासन को दें ।उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान ना  देने तथा शरारती तत्वों की जानकारी प्रशासन देने की बात कही। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष हीरा लाल साह, पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह, सहेंद्र प्रसाद मंडल, मनोज गुप्ता, पुरुषोत्तम वर्मा,  कादिर खान, दिनेश मंडल ,शिवधारी केवट, बलराम केवट ,राजाराम साह, रमेश कुमार मंडल, हरिमोहन सिंह,मनिदर  कुमार पोद्दार  सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद थे।  

Previous post जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन।
Next post भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरवार का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial