July 28, 2026

काली पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Read Time:1 Minute, 13 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

काली पूजा के अवसर पर शांति व सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एससी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। मनिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पूजा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन चौकस है। कहा कि काली पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिले से आए सशस्त्र सुरक्षा बल ने मनिहारी थाना के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक आनंद कुमार, थाना प्रभारी रामविलास सिंह, इंस्पेक्टर रंजय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में एसएसबी के जवान और स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post जनता दरबार में कुल छः मामलों में से चार निष्पादन।
Next post पचास हजार श्रद्धालुओं ने छठ पर्व को लेकर गंगा में लगाई डुबकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial