July 28, 2026

पचास हजार श्रद्धालुओं ने छठ पर्व को लेकर गंगा में लगाई डुबकी

Read Time:1 Minute, 54 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सोमवार के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने मनिहारी के गंगा तट पर पहुंचने लगे। शाम तक लगभग पचास हजार छठव्रती श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। नगर प्रशासन की ओर से दलदली घाटों पर बेरिकेटिंग लगा दिए गए थे व कई स्थानों पर बालू के बोरे डालकर रास्ता को सुगम बना दिया गया है। घाट पर स्थित नियंत्रण कक्ष से माईक द्वारा घाटों की स्थिति की जानकारी श्रद्धालुओं को लगातार दी जाती रही। जगह-जगह महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम उपलब्ध करा दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। स्नान के क्रम में किसी भी खतरे से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी दोपहर बाद पहुंच चुकी थी। प्रशासन द्वारा मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। बड़े वाहनों को नगर के मुख्य मार्गो से जाना पूरी तरह रोक दिया गया है। जिले से सशस्त्र सुरक्षा बल के जवान भी विभिन्न चौराहों पर सुरक्षा के कमान संभाले हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन और नगर पंचायत परिवार के कर्मचारी और अधिक सुविधा को लेकर जायजा ले रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मुख्य मार्ग सत प्रतिशत मोटरेबल होने से श्रद्धालुओं को सहूलियत महसूस हो रही है।

Previous post काली पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Next post कांग्रेस नेता के प्रयास से विधानसभा में बासगीत पर्चा को लेकर पुछे प्रश्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial