July 20, 2026

जनता दरबार में कुल छः मामलों में से चार निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना परिसर में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अमजद अली के अध्यक्षता में आयोजित किया गया भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन किया गया । बिहार सरकार के आदेश अनुसार भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमें  प्राणपुर अंचल प्रभारी पदाधिकारी रत्नेश कुमार के द्वारा बताया गया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र से कुल छः मामला था जिसमें चार वादी प्रतिवादी के समझौता के तहत मामला का निष्पादन किया गया, शेष दो मामला साक्ष्य के अभाव में अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया, इस मौके पर एस आइ अफाक हुसैन, सतीश कुमार,डियन पासवान अवर निरीक्षक , मनीष कुमार,सभी,सहायक पुलिस कर्मी के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post 9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक भी जप्त
Next post काली पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial