चित्रगुप्त अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते है — राजेश
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कायस्थ परिवार कटिहार के अध्यक्ष विकास सिन्हा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में आयोजित पूजा पंडालों में पहुंच कर भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया गया। मौके पर वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। चित्रांश के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा सभी प्राणियों के अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते है और उनकी लेखनी के आधार पर स्वर्ग व नर्क का निर्णय होता है। सिमरा बगान, हाईस्कूल पाड़ा के पास स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजा पंडाल में पहुंच कर भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया। मौके पर सिमरा बागान के गोपाल लाल दास,रजनीश रमन, हाईस्कूल पाड़ा में रविंद्र लाल दास ,रंजन कुमार आदि से मिलकर वार्ड स्तर पर संगठन के विस्तार , कायस्थ समाज को मजबूत करने पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर,आलोक मल्लिक,अमित कुमार, संदीप कुमार, शंभू शरण अस्थाना,अरविन्द कुमार,रणवीर सिन्हा,सोनू सिन्हा, प्रवीण श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव,जयंत मल्लिक के अलावा कायस्थ परिवार के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
