शहर के छठ घाटों की जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के बीएमपी छठ घाट, कोसी घाट, कोसी बालू छठ घाट, काली मंदिर तीनगछिया काली मंदिर छठ घाट, बैगना नहर स्थित महाभारत क्लब छठ घाट, सूर्य पूजा समिति बैगना नहर, विजय स्पोर्टिंग क्लब, बालू पोखर,संतोषी चौक एवं शहर के अन्य प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण महापौर उषा देवी अग्रवाल की नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त कुमार मंगलम एवं नगर निगम की अन्य पदाधिकारी गणों के साथ किया गया। सभी घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सड़क, बिजली शौचालय एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम एवं अन्य चीजों का निरीक्षण महापौर एवं अन्य नेताओं के द्वारा किया गया। साथ ही विभागीय लोगों को छठवृतियों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसको लेकर सभी लोगों के द्वारा कई दिशा निर्देश दिया गया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि घाटों की सफाई ठीक ढंग से हो लोगों को आने में किसी भी तरह की तकलीफ ना हो घाटों पर लाइटिंग ब्लीचिंग चुना सहित अन्य व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि कटिहार शहर में छठ पर ऐतिहासिक रूप से मनाया जाए।पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम से की ओर से पहली बार पूरे शहर में छठ घाटों पर पूर्ण रूप से हर चीज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिससे छठवृतियों को इस बार छठ पूजा में कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि लगातार शहर के प्रमुख छठ घाटों का महापौर द्वारा निरीक्षण कर वहां की विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु विभाग के लोगों को लगाया गया है। जिससे नगर निगम की पूरी टीम जगह-जगह पर छठ घाटों में निगरानी कर वहां की व्यवस्था को सही ढ़ंग से चला रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, विकास सिंह, विजय सोनी, सौरभ मालाकार, छोटू पासवान, प्रमोद महतो, भारतीय प्रिया, मंजू देवी एवं स्थानीय निगम पार्षद गण एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
