सड़क हादसा में हुई मौत पर मृतक के घर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम परिजनों को दिया सांत्वना
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर गांव में सड़क हादसे में हुई मौत पर मृतक के अंतिम संस्कार में गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद पहुंच पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया। मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि 29 नवंबर बुधवार को मृतक दिनेश मंडल कटिहार से राजमिस्त्री का काम कर घर वापस लौट रहे थे कि कटिहार पूर्णिया मुख्य सड़क भासना पेट्रोल पंप समीप एनएच 131 पथ पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। जिनका रात्रि पोस्टमार्टम के बाद सुबह शव घर पहुंची। बताया मृतक दिनेश मंडल एक मिलनसार व्यक्ति थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। साथ ही छोटे-मोटे मकान का काम ठिका में लेकर काम करते थे। और अन्य मजदूरों को रोजगार देने का काम करतें थे। बताया प्रखंड क्षेत्र सहित जिले में वह एक अच्छे गुनी राजमिस्त्री के रूप में जाने जाते थे, जिसको लेकर उनकी मौत से प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में शौक की लहर व्याप्त है। मौके पर विधायक ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द दिलाने की बात कहीं। साथ ही अन्य लाभ दिलाने को लेकर आश्वासन दिया।विधायक ने कहा भासना पेट्रोल पंप समीप एनएच 131 पथ पर इनदिनों दुर्घटना हो रही है, जिसको लेकर एनएचआई कर्मियों को इस दिशा पर ठोस पहल करने की जरूरत है। उन्होंने एनएचआई कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय स्तर होने वाली सुविधाओं को एनएच पथ पर मुहैया करावें, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मौके पर प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य जगहों से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंच अंतिम संस्कार में शामिल हुए। साथ ही इस दर्दनाक घटना से लोग काफी मर्माहत नजर आए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, अमरनाथ यादव, सुबोध विश्वास, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
