डिवीजन स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित रेल में कला को बढ़ावा देना है उद्देश्य – डीआरएम
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अन्तर्गत स्थानीय रेलवे ऑफीसर्स क्लब में डिवीजन स्तर पर भव्य नित्य,संगीत एवं नाटक प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका विधिवत उद्घाटन डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए संयुक्त रूप से किया गया। कटिहार रेलमंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेल में कला को बढ़ावा देना है। जिसमे रेल कर्मी और उनके बच्चे सहित लगभग 50 बच्चो ने हिस्सा लिया। जिसमे सफल लोगो को जोन मुख्यालय मालीगांव भेजा जाएगा और जोन में सफल लोगो को रेलवे बोर्ड स्तर पर मौका मिलेगा। कार्यकम दौरान स्कॉट और गाइड के कलाकारों द्वारा अलग अलग कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य रितेश ठाकुर ने किया। जिसे सफल बनाने में चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर उमाशंकर सहित कार्मिक अधिकारीयो की अहम भूमिका रही। आयोजित कार्यकर्म के संबंध में कटिहार रेल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आयोजित कार्यकर्म में सफल कलाकारों को रेल प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस अवसर पर एडीआरएम चौधरी विजय कुमार सहित सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार,डीसीएम अमिताभ कुमार मिश्रा के अलावा सभी रेल अधिकारियों के साथ रेल महिला समिति की सचिव वेदिजा मिश्रा के साथ सभी महिला पदाधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि सहित सैकड़ो रेलकर्मी आदि मौजूद थे।
Previous post
सड़क हादसा में हुई मौत पर मृतक के घर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम परिजनों को दिया सांत्वना
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
