August 26, 2026

18 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी।

Read Time:2 Minute, 49 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बीआरसी भवन कार्यालय समक्ष गुरुवार को रसोईया संघ ने अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। साथ ही सभी रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मौजूद रसोइया ने मानदेय बढ़ाने और 12 महीने का वेतन देने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव मंडल ने बताया कि हम रसोइया सरकारी विद्यालय में 12 महीने मध्यान भोजन बनाने का काम करते हैं, लेकिन सरकार हमें 10 महीने का ही वेतन मिलता है। उसमें भी प्रति महीने 1650 रुपए ही मिलता है। जो काफी कम है। बताया कि आज देश में महंगाई चरम पर है। इस स्थिति में इतने कम भत्ता में गुजारा होना मुश्किल है। हमारी मांग है कि हमलोगों को 12 महीने का वेतन और कम से कम 10 हजार महीने का वेतन दिया जाए। मौके पर आक्रोशित रसोईया ने बताया कि सरकार को शर्म आनी चाहिए कि महिलाओं से दिन भर काम करा कर उन्हें सिर्फ 55 रुपए प्रतिदिन भुगतान करती है। यह न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है। साथ ही यह किसी भी तरह से जायज नहीं है। पिछले 9 सालों में सरकार ने एक रुपया का भी मानदेय में इजफा नहीं किया है, इसलिए हम रसोइया भाई बहनों ने यह निर्णय लिया है कि 30 नवंबर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर रसोईया संघ ने बताया कि अगर वेतन नहीं बढ़ा तो बड़ा आंदोलन होगा। साथ ही प्रदर्शन दौरान सभी रसोइया ने एक स्वर में कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी जरूरी है।1600 रुपए महीना में भरण पोषण नहीं हो रहा है। कम से कम हम लोगों को सरकार 10 हजार रुपए मासिक वेतन दें। इस अवसर पर क्षेत्रीय रसोईया लीला देवी, रवीना खातून, पुतुल देवी, नईमा खातून, जहाना खातून, सबरुन निशा, गीता देवी, मीना देवी, नरेश रविदास, गणेश मंडल, गोविंद मंडल, फुलेश्वर महतो, शरीफून निशा, नीलम देवी सहित दर्जनों रसोईया आदि मौजूद रहे।

Previous post नल जल योजना से वंचित लोगों ने सड़क पर उतर जताया आक्रोश
Next post सड़क हादसा में हुई मौत पर मृतक के घर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम परिजनों को दिया सांत्वना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial