May 25, 2026

कोढा़ में लीगल सर्विस कैंप का हुआ सफल आयोजन

Read Time:4 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कोढ़ा प्रखंड परिसर में समय 10.00 बजे से बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के सहयोग से लीगल सर्विस कैंप का सफल आयोजन किया गया l जिसमे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी एवं जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- प्रथम अविनाश शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- चतुर्थ, अनिल कुमार राम, अवर न्यायधीश सह सचिव, अखिलेश पाण्डेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनंत कुमार, अवर न्यायाधीश प्रथम तेज प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेगा विधिक सेवा शिविर का उदघाटन किया गया l तत्पश्चात सरकार की सभी प्रकार के योजनाओं का स्टॉल लगाकर विधिक जागरूकता एवं सरकारी सेवा जैसे कन्या उत्थान योजना, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण योजना,सामाजिक कल्याण योजना, राशन कार्ड निर्माण सबंधी योजना, श्रम कार्ड निर्माण योजना, आधार कार्ड निर्माण योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांगजन योजना, विधवा पेंशन योजना, वरिष्ट नागरिक योजना, भिक्षावृति मुक्त योजना से सबंधित लाभ दिया गया तथा विधिक सहायता, सेवा, ए0 डी0 आर0 के विभिन्न आयामों के विषय में जागरूक किया गया। इस क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार श्री हेमंत कुमार त्रिपाठी एवं जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष रवि प्रकाश के द्वारा दिव्यांगजनों को स्व-चालित रिक्शा का वितरण किया गया। इसके अगले क्रम में अवर न्यायधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार अखिलेश पाण्डेय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्याम कुमार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कुल 7 छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार से कुल 9 लोगों को विधिक सेवाएं प्रदान किया गया। अन्य लाभार्थी में के वाई पी में कुल 5, खाद्य सुरक्षा में 5 एवं आयुष्मान कार्ड के एक लाभार्थियों को ऑन स्पॉट लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार से अन्य योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को दिया गया।प्राधिकार के ओर से लीगल एड डिफेंस सिस्टम के अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव, अवधेश कुमार प्राधिकार के प्रधान सहायक आशीष कुमार झा, विजय शंकर झा, सिंटू कुमार, महिला हेल्प लाइन की समन्वयक प्रभा पांडेय, पारा विधिक स्वयं सेवक दुर्गेश कुमार, प्रधान, निशा कुमारी श्रीवास्तव,किरण कुमारी एवं अन्य मौजूद थे।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया सड़क का उद्धाटन
Next post 10 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकरनी की होगी बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial