पूर्व उप मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर मे झाड़ू पोछा लगाकर किया साफ- सफाई
प्रवीण कुमार (कटिहार)
22 जनवरी 2014 को अयोध्या धाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में साफ सफाई अभियान चलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मिरचाईबारी चौक स्थित हनुमान मंदिर मे झाड़ू पोछा लगाकर साफ- सफाई किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय भाजपा नेता अशोक चौधरी ,बबन झा, दिलीप वर्मा, प्रमोद महतो, मनोज सरकार, प्रकाश रंजन, मंटू साह, बबलू यादव, उमेश सिंह, रवि घोष, सुमन सिंह, मनोज शर्मा, जितेंद्र मंडल ,आदि ने भी पूरे भक्ति भाव से मंदिर परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि मंदिर हमारे आस्था का केंद्र है उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना हम लोगों की जिम्मेदारी।उन्होंने कहा कि संपूर्ण कटिहार में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
