कटिहार से अयोध्या धाम के लिए एक फरवरी को होगी रवाना
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारतीय रेल की पहली आस्था स्पेशल ट्रेन नंबर 00718 कटिहार से अयोध्या धाम के लिए आगामी 1 फरबरी को कटिहार स्टेशन से रवाना होगी। जो रेल और आईआरसीटीसी के लिए एक अच्छी पहल है। गोरतलब है की अयोध्या में 500 साल बाद वापस अपने जन्म स्थान पर राम लल्ला के विराजमान के बाद रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है।कटिहार के पिट लाइन में इस ट्रेन को तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जो लगभग अंतिम चरणों में है। कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार द्वारा चल रहे कार्यों का जायजा लेते लूट संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया है। फिलहाल इस ट्रेन में सभी स्लीपर की बोगी है। जिसमे ट्रेन के अंदर ही यात्रा करने वाले 1380 यात्रियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा खाना, पानी, बेडरोल , सुरक्षा , गाइड आदि की व्यवस्था की गई है। इसमें यात्री अपना आरक्षण ऑनलाइन करवा सकते है।रेल प्रशासन द्वारा पहली बार स्लीपर की बोगी में एसी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जहा एक और उक्त स्पेशल ट्रेन को अंदर से आकर्षक तरीके से सजाया गया है वही दूसरी और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेन के शौचालय में इंडियन के साथ कमोड शेड लगाते हुए फर्श में ग्रीन मैट लगाया गया है। स्लीपर बोगी की खिड़की को पूरी तरह से एयर पैक किया गया है। कटिहार रेलमंडल से कुल 13 आस्था स्पेशल ट्रेन गुजरेगी। वही पूरे भारतीय रेल में कटिहार से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन खुलने से श्रद्धालुओं में काफी हर्ष व्याप्त है। इसके लिए लोगो ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
