स्वच्छता के प्रति जागरूक करने मुखिया ने महिला व पुरूषों का धुलवाया हाथ ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक महनौर ऋषि टोला में मुखिया सागर यादव की अगुवाई साफ-सफाई अभियान व हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू पकड़ कर गांव में सड़क नाला आदि की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का प्रण लिया। साथ ही मुखिया ने दर्जनों ग्रामीणों का साबुन से हाथ धुलवाते हुए अपने शरीर को कैसे साफ व स्वच्छ रखेंगे इसको लेकर जागरूक किया। हाथ धोने के तरीके को बताते हुए मुखिया ने कहा कि बचपन में हमें स्कूलों में सिखाया गया है कि खाना खाने के पहले हाथ धोना चाहिए। इसके आलावे भी साफ-सफाई से जुड़ी कई अच्छी आदतें हमें बचपन में सिखाई गई है। इसके बावजूद दुनियाभर में कई लोग आज भी इनके प्रति जागरूक नहीं है। महिलाएं बिना हाथ धोये अपने बच्चों को गोद में ले लेती है। जिससे महिलाएं व बच्चे दोनों संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। मुखिया सागर यादव ने बताया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुन्य तिथि व स्वच्छता दिवस पर साफ-सफाई व हाथ धुलाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। मुखिया ने कहा स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है, इसलिए जबतक हम स्वच्छ नहीं होंगे, तब तक हम स्वस्थ नहीं होंगे। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों को अपने सड़क नाला व गांव घर की साफ-सफाई का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ग्रामीण आदि मौजूद रहें।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
