May 26, 2026

पूर्व राज्य मंत्री ने मनिहारी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, करेंगे रोड शो

Read Time:1 Minute, 54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक होती जा रही है वैसे-वैसे कटिहार जिला का राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा है। इसी क्रम में बिहार लेबर पार्टी के नेता बिहार सरकार के पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह अपने शिष्य मंडल के साथ आगामी 12 फरवरी को मनिहारी में होने वाले रोड शो कार्यक्रम को लेकर मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन देने के बाद पूर्व राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने बताया कि बिहार लेबर पार्टी के बैनर तले सघन जनसंपर्क अभियान(रोड शो)कार्यक्रम 12 फरवरी को लगभग ढाई सौ कार्यकर्ताओं के साथ किया जाएगा जिसमें तीन सुसज्जित रथ एवं अन्य चार पहिया वाहन शामिल रहेगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान हाट बाजार, चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया जाएगा। रोड शो के जरिए मनिहारी अंबेडकर चौक पहुंचकर सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पूर्व राज्य मंत्री हिमराज सिंह माल्यार्पण करेंगे।इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष धनराज सिंह, कटिहार जिला अध्यक्ष झूलन यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर, अशोक कुमार सिंह, प्रेम सिंह मौजूद थे।

Previous post कबैया गांव में मखाना स्नैक्स प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार ।
Next post किसान समुदाय के जाती प्रमाण पत्र निर्गत कराने को लेकर प्रखंड प्रमुख को सौंपे ज्ञापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial