May 26, 2026

कबैया गांव में मखाना स्नैक्स प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित कबैया गांव में फाॅर एस इंडिया के तत्वाधान में मखाना स्नैक्स प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन बायर के सीएसआर टीम की उमा हरिहरण व संदीप झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर फाॅर एस इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर कुमार गौरव ने बताया कि फाॅर एस इंडिया कटिहार व अररिया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 1200 लघु एवं सीमांत किसानों के साथ मिलकर मशरूम, मखाना, केला, मछली पालन एवं शिमला मिर्च की खेती से ज्यादा से ज्यादा आय वृद्धि हो इस पर काम कर रही है। जिसको लेकर इस परियोजना के तहत सोमवार को मखाना स्नेक्स प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया गया। जिससे क्षेत्र के मखाना किसान आसानी से अपना उत्पाद बेच सकते हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ ले सकते हैं। खासतौर पर क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बताया मखाना से अलग-अलग उत्पाद तैयार कर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे लोगों को शुद्ध चीज मिल पाएंगे। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। आत्मनिर्भर बन सकेगी महिलायें। बताया इस यूनिट में तैयार उत्पाद गोल्ड एग्री बाजार ब्रांड के नाम से बाजारों में उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर इस यूनिट के संचालन की जिम्मेदारी सोनी इंटरप्राइजेज की सोनी कुमारी राय को दी गई है। सोनी कुमारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन से इस गांव में एक सफल बिजनेस यूनिट बनाने की पहल की गई है। जो इस गांव के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस मौके पर फाॅर एस इंडिया की तरफ से कुमार गौरव, रोशन सिंह, राकेश झा, प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष पूर्वे, बबलू, अंकित कुमार, भगवत मंडल, निरंजन विश्वास सहित सैकड़ो ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post अनुमंडल पीजीआरओ को दी गई विदाई
Next post पूर्व राज्य मंत्री ने मनिहारी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, करेंगे रोड शो
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial