जमाबंदी में आधार सीडिंग को लेकर पीडीएस दुकानदारों एवं राजस्व कर्मचारी की हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को जमाबंदी में आधार सीडिंग कराने को लेकर सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों व राजस्व कर्मचारी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ उदय प्रसाद ने किया। सीओ उदय प्रसाद ने बताया कि जमाबंदी में आधार सीडिंग कार्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिस कार्य को शत प्रतिशत पुर्ण कराने व जमाबंदी में आधार सीडिंग कराने हेतु रैयतों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी व क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों व राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक की जा रही है। बताया बैठक का उद्देश्य है कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार जब राशन का वितरण करेंगे तो वहां राजस्व कर्मचारी भी बैठेंगे। जो भी लाभूक राशन का उठाव करने आएंगे। सभी लाभुकों को जमाबंदी में आधार सीडिंग कराने को लेकर जागरूक किया जाएगा। ताकि जमाबंदी में आधार सीडिंग कार्य शत प्रतिशत पुर्ण हो सके। बताया बढ़ते भूमि विवाद मामले में सुधार हेतु जमाबंदी से आधार सीडिंग कार्य जरुरी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बैठक आयोजित कर सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने व रैयतों को जमाबंदी में आधार सीडिंग कराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक सदानंद मंडल सहित सभी राजस्व कर्मचारी व जनवितरण प्रणाली दुकानदार आदि मौजूद रहे।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
