May 25, 2026

जनता दरबार मे भुमि विवाद परामर्श का आयोजन किया

Read Time:1 Minute, 15 Second

मौहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्रखंड क्षेत्र के रोशना ओपी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी के अध्यक्षता में बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार एक मामला का किया गया निष्पादन। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना ओपी थाना परिसर में भूमि विवाद मामला का निपटारा करते हुए, प्राणपुर अंचल निरीक्षक परमानंद यादव के द्वारा बताया गया कि, रोशना ओपी थाना क्षेत्र से भूमि विवाद संबंधित कुल तीन मामला प्राप्त थे, जिसमें एक मामला का निष्पादन किया गया, शेष दो मामला वादी प्रतिवादी के द्वारा साक्ष्य नहीं देने के कारण, दोनों मामला को अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, इस मौके पर भूमि विवाद से पीड़ित ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post सौहार्द पूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाएं।
Next post कटिहार रेल मंडल ने 9 रेलवे स्टेशनों पर लगाया शिकायत निवारण शिविर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial