कटिहार रेल मंडल ने 9 रेलवे स्टेशनों पर लगाया शिकायत निवारण शिविर
कटिहार, सालमारी,बारसोई, दालकोला,अलुवाबड़ी, किशनगंज, जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी में लगा शिविर ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल में विशेष साप्ताहिक अभियान के तहत अलग अलग 9 स्टेशनों पर कार्मिक विभाग द्वारा शिकायत निवारण शिविर आयोजित की गई। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि कटिहार रेल मे रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान के लिए कार्मिक विभाग द्वारा नया आविष्कार के रूप में नए तरीका को अपनाया गया है। जिसका उद्देश्य रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान सुनने और उन्हें ऑन स्पॉट ठीक करने का प्रयास करना है।कटिहार रेल मंडल के 9 चुनिंदा स्टेशनों पर यह शिविर आयोजित हुई। जिसमे कटिहार स्टेशन के साथ सालमारी, बारसोई, दालकोला , अलुवाबड़ी, किशनगंज, जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी स्टेशन शामिल है।आयोजित शिविर के दौरान दो सो से अधिक रेलकर्मियों की समस्याओं को सुनकर कार्मिक विभाग द्वारा लगभग 35 से अधिक रेल कर्मियों की समस्याओं को ऑन स्पॉट उनका समाधान किया गया । इसके लिए विशेष रूप से कार्मिक विभाग के इंस्पेक्टर और मुख्य स्टाफ के साथ सहायक कार्मिक अधिकारी स्वयं सभी स्टेशनो पर जाकर शिकायत को सुनकर उसका निवारण कर रहे हैं।गोरतलब है की कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा शुरू से ही रेलकर्मियों के वेलफेयर संबंधी आदि मामलों में काफी सक्रिय भूमिका में रहे है। जिससे रेलकर्मियों में काफी हर्ष व्याप्त है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
