उप प्रमुख बसंत चौहान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा उप प्रमुख बसंत चौहान के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड के सभागार में प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड उप प्रमुख बसंत चौहान की विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव चर्चा की गई ।कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी (पंचायत समिति) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने किया ।उप प्रमुख बसंत चौहान के विरुद्ध अविश्वास पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह, हवा एवं भयो बेसरा द्वारा लाया गया। विश्वास प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि उप प्रमुख बसंत चौहान द्वारा पंचायत समिति की बैठक ससमय आहुत नहीं करना, योजनाओं के संचालन में सदस्यों के विचार की अनदेखी किया जाना, समान रूप से क्षेत्रवार योजनाओं का संचालन नहीं किया जाना,सदस्यों को मान सम्मान नहीं दिया जाना तथा उप प्रमुख द्वारा आम जनों की समस्याओं को लेकर उदासीन रहना। इन आरोपों पर चर्चा के उपरांत पंचायत समिति सदस्य सहेंद्र मंडल ने उपरोक्त आप को सत्य कहा और लगाए गए आप पर अपनी सहमति दी। बैठक में कहा गया कि किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाती है। प्रखंड में 8 पंचायत समिति सदस्य के पद हैं ।चर्चा के बाद कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदस्यों से सहमति ली गई इसके उपरांत उप प्रमुख बसंत चौहान के पक्ष में तीन सदस्यों ने अपनी सहमति जताई जबकि विरोध में पांच सदस्य रहे । एक तिहाई सदस्यों ने उपप्रमुख के विरोध में रहे । मौके पर पंचायत समिति सदस्य वरुण कुमार राय, भयो बेसरा, सूरज कुमार साह, हवा देवी ,सहेंद्र मंडल, सविता देवी ,बसंत चौहान ,सूरज कुमार साह आदि मौजूद थे।
