हसनगंज में राजद ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर जन विश्वास यात्रा में भाग लेने को लेकर लोगों से की अपील।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हसनगंज बाजार में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर 26 फरवरी को होने वाले जनविश्वास यात्रा में भाग लेने को लेकर लोगों से अपील की। आयोजित नुक्कड़ सभा की अगुवाई पूर्व मुखिया मो उस्मान गनी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन, राजद प्रदेश महासचिव अजहर शेख आदि ने पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित लोगों से आगामी 26 फरवरी को होने वाले जनविश्वास यात्रा में शामिल होने की अपील की। बताया हमारे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जनविश्वास यात्रा 26 फरवरी को रौतारा टोल प्लाजा से पलटनिया, लेलाह चौक होते हुए कटिहार पहुंचेगी। मौके पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर प्रखंड के पांचों पंचायत से लोगों को इस विशाल जनविश्वास यात्रा में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि हर पंचायत से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आ रहे कटिहार जो युवाओं के आईडियल हैं। आने वाले समय का तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हैं। ये जन विश्वास यात्रा काफी ऐतिहासिक होगा। जनविश्वास यात्रा को लेकर लोगों व युवाओं में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। कहा करीब एक करोड़ लोग इस जन विश्वास यात्रा में हिस्सा लेंगे। बताया इस वक्त लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। पूरे हिंदुस्तान में लोग बेरोजगारी से परेशान हताश हैं। मौके पर पूर्व मुखिया उस्मान गनी ने कहा कि हसनगंज की राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। एक जुट होकर जनविश्वास यात्रा में सभी शामिल होंगे। आयोजित बैठक में राजद के अमरनाथ यादव, मो मोहसिन, अब्दुल बारीक, मो इरशाद, मोहम्मद जिया, राजू महतो, मो इशहाक सहित राजद के कई सक्रिय कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहें।
