May 25, 2026

प्रधानमंत्री ने 26 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखकर करेंगे : डीआरएम

Read Time:2 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के द्वितीय चरण में पू सी रेलवे कटिहार मंडल के 9 स्थानों पर स्टेशन के उन्नतिकरण तथा 2 स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होना है । जिसका शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26.2.2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखकर करेंगे। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में डीआरएम सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई । डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्य कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत अररिया कोर्ट, लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी एवं सिलीगुड़ी स्टेशन पर होंगे तथा इसके अलावा गेट नंबर एस.के- 367 (अलुवाबड़ी -बारसोई) और के. जे -13 (कटिहार- जोगबनी) पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होना है।डीआरएम श्री कुमार ने बताया की रेलमंडल अंतर्गत बच्चों की भागीदारी एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशन पर 23 विद्यालयों में कार्मिक विभाग, कटिहार मंडल के द्वारा निबंध, चित्रकला, कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका शीर्षक 2047- विकसित भारत का विकसित रेल था, जिसमें करीब 3000 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया एवं प्रत्येक स्कूल में प्रतिस्पर्धा में 3 स्थानों के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओ को चयनित कर आगामी 26.2.2024 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार , सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता सहित अन्य रेल अधिकारीगण मौजूद थे।

Previous post हसनगंज में राजद ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर जन विश्वास यात्रा में भाग लेने को लेकर लोगों से की अपील।
Next post भाजपा का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial