May 25, 2026

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र का किया भ्रमण

Read Time:1 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव का कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सिमरिया, गेराबारी,भटवाड़ा, बेलाल चौक, दिघरी, कोलाशी के सघन दौरा किया।साथ ही बैठक किया।दौरा के क्रम में स्थानीय जनमानस से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री क्रांति पुत्र तेजस्वी प्रसाद का 26 फरवरी के विश्वास यात्रा कार्यक्रम के रोड शो में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के आमंत्रित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नागरिकों से उपस्थिति की अपील और क्रांतिपुत्र के भव्य स्वागत के साथ इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करते हुए निस्ठुर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहान किया।22 फरवरी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कटिहार लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार के किसान विरोधी, रोजगार विरोधी, कमर तोड़ महंगाई और उसके दमन नीति के विरोध में जनमानस में जागृति का बिगुल फूकने का सघन दौरा जारी है।भ्रमण तथा बैठक में दिलीप विश्वास, पूर्व विधायक सुनीता देवी, विनोद यादव, विश्राम सिंह, गुलाम शाहिद, अवधेश मंडल, अल्तमश दीवान, राम गुप्ता, मोहम्मद इश्तियाक आलम, एडवोकेट हसन, चंदन सिंह, विवेक यादव, शंकर शाह, अशोक यादव, गोरेलाल यादव, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे।

Previous post गंगा स्नान को आई एक बच्ची के डूबने से मौत
Next post कटिहार में घंटो स्पेशल ट्रेन रुकने से यात्री हुए आक्रोशित कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस 3 घंटा से अधिक कटिहार स्टेशन पर रही खडी़
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial