November 2, 2026

हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, थाना अध्यक्ष

Read Time:2 Minute, 20 Second

प्राणपुर( मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस निरीक्षक,सह, थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में और रोशना थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी पुलिस पदाधिकारियों सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए रणजीत कुमार महतो ने होली पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। रणजीत कुमार महतो ने कहा कि हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। वहीं रोशना थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने,सह,अंचलधिकारी शुश्री शिखा कुमारी ने कहा कि पर्व के दौरान आचार संहिता लागू है जिसके अनुपालन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों में सख्ती रहेगी। कहा कि ऐसी कोई परिस्थिति नही बने की प्रशासनिक अधिकारियों को कारवाई करने में लाचार होना पड़े। सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को अग्रसारित करने से परहेज़ करने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार महतो ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में रणजीत कुमार महतो ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शराबबंदी कानून का शत प्रतिशत पालन आवश्यक है।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अमित कुमार गुप्ता,सभी पुलिस कर्मी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डु सिंह, बैठक संचालित आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, दोनों थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी के लोग उपस्थित थे

Previous post कटिहार तेज नारायणपुर रेलखंड पर विद्युतीकरण का निरीक्षण किया गया
Next post रेडक्रॉस सोसाइटी ने बिहार दिवस पर बच्चों को दिखायी जादू का शो
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial