चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने जागरूकता बैठक का किया आयोजन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की पहल पर चैम्बर भवन में एक बैठक का आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर व्यवसायियों को जागरूक किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मनोज कुमार सुराणा ने की। जिला श्रम अधीक्षक विनोद कुमार प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। चैम्बर महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि “लोकतंत्र के सारथी हैं हम, वोट देने निकलेंगे हम” नारे के साथ जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के व्यवस्थापकों से अपील की गयी कि मतदान के दिन प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों को मतदान में भाग लेने के लिए अपने स्तर से प्रोत्साहित करे। व्यवसायिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के व्यवस्थापकों से आग्रह किया गया कि जहां कहीं भी (सरकारी भवन, बिजली पोल एवं दूरसंचार के खम्भों, नगर निगम क्षेत्र) उनके प्रतिष्ठानों के बैनर,पोस्टर या होर्डिंग्स लगे हो अथवा दीवार लेखन हो। उसे अविलम्ब हटाये और अनावश्यक मुक़दमे से बचें| लोकसभा को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।कटिहार लोकसभा के लिए 26 अप्रैल 2024 को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर पूरे देश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में कटिहार के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर व्यवसायियों और उनके कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया,बिमल सिंह बेंगानी, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार बंसल, इन्द्रजित सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम चंद्रवंशी, सुशील सुरेका आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।
