वार्षिक परीक्षा के परिणाम को लेकर शिक्षक अभिभावकों की आयोजित हुई बैठक।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
कटिहार वार्षिक परीक्षा के परिणाम को लेकर शिक्षक अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की बैठक की गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ग पांच और आठ के बच्चों की हुई वार्षिक परीक्षा का परिणाम को अभिभावकों के बीच साझा किया गया। इस दौरान बच्चो के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक मनोज जायसवाल शिक्षिका ज्योति कुमारी, रूपा कुमारी, ज्योति जया, सबा तरन्नुम ने अभिभावकों के बीच बच्चो की शैक्षणिक उपलब्धि के जानकारी दी। प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान ने अभिभावकों से बच्चो को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। मौके पर बच्चो को उत्तरपुस्तिका को भी लौटाया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी इस बैठक में मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
