निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरे कंक्रीट प्लेट से टकराया युवक घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी साहिबगंज पुल निर्माण कार्य में बघार पंचायत अन्तर्गत रेलवे क्रासिंग के नजदीक कार्य करने के क्रम में उपर के हिस्से से उतार रहे तीन कंक्रीट प्लेट अचानक गिर पड़ा जिससे निचे से साइकिल से गुजर रहे पंद्रह वर्षीय युवक चपेट में आने के कारण बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में डीबीएल के कार्य में मौजूद वाहन से उक्त घायल युवक को कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक बघार पंचायत के वार्ड नं 15 मारा लाइन निवासी दिलीप यादव का एकलौता पुत्र बताया जाता है। सूचना पर मनिहारी अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका और थानाध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी ली।डीबीएल के अधिकारी अशोक तोमर घायल युवक की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे और पुछे जाने पर कहा की पीड़ित परिवार के साथ है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
