August 25, 2026

श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतनकुमारओझा(मनिहारी)

मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने की। बैठक में प्रभारी एसडीपीओ, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य व गणमान्य लोग शामिल हुए। सर्वसम्मति से दोनों त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार लोग घरों में मनाएंगे और जुलूस नहीं निकाला जाएगा। एसडीएम ने अफवाहों से बचने और संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कांग्रेस के मोहम्मद शेरू, बोल-बम सेवा समिति के अशोक यादव,दिलवर पासवान,जाकीर अंसारी, लोजपा के विनोद सिंह, सरपंच गोला सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Previous post सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial