August 25, 2026

मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता

Read Time:4 Minute, 9 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जबकि नौका दौड़ देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शक नदी घाट पर पहुंचे।प्रतियोगिता में बिंद टोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कस्बा टोली की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद कमेटी के सदस्यों ने सभी दर्शकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।वहीं, नौका दौड़ प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों ने मालापारा नदी पर पुल निर्माण की मांग एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस घाट पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है। विभाग की ओर से अब तक करीब चार-पांच बार स्थल की नापी भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मालापारा पुल सहित क्षेत्र के अन्य पुलों के निर्माण की मांग विधानसभा में उठाई थी। उन्होंने कहा कि पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।ग्रामीणों के अनुसार, बारसोई से ग्वालटोली, ग्वालटोली से मालापारा और मालापारा होते हुए लोग बिघोर तक जाते हैं। इसके बाद बाहींन नदी पार कर लोग पश्चिम बंगाल तक पहुंचते हैं। इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में मालापारा नदी पर पुल का निर्माण होना बेहद जरूरी है।नौका दौड़ प्रतियोगिता में बांसगांव पंचायत के पूर्व मुखिया इफ्तिखारुज जमा, पूर्व मुखिया राकिऊद्दीन चौधरी, समाज सेवी मास्टर रजीउद्दीन चौधरी,पंचायत सचिव बलराम, समिति सदस्य बिपुल दास, जिला परिषद सदस्य आफताब ताज, सरपंच लतीफुर रहमान उर्फ डबुआ,जिला परिषद उम्मीदवार मो० मुस्ताक आलम , वार्ड सदस्य मो० मुस्तकीम, वार्ड सदस्य मो० मुनाफ़, वार्ड सदस्य मो० फरीद डमरू पहाड़िया, संजय कुमार, मुजफ्फर हुसैन,अशोक कुमार,दुर्गा साहा,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और ग्रामीणों की एक ही मांग रही कि मालापारा नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Previous post बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
Next post वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial