बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जल भरा और पैदल व विभिन्न वाहनों से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। घाट और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। सुरक्षा को लेकर घाट पर बैरिकेडिंग, एसडीआरएफ की मोटरबोट से निगरानी और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई। मनिहारी पुलिस लगातार गश्त करती रही। एसडीओ त्रिलोकीनाथ सिंह, प्रभारी एसडीपीओ आसिफ आलम और थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
