August 25, 2026

ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

Read Time:1 Minute, 57 Second

डेस्क (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब आलम ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखना रहा। इस दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जुलूस या अन्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन द्वारा जो रूट निर्धारित किया जाएगा, उसी रूट का पालन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित मार्ग में बदलाव करने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें आरजेडी नेता ससपन कुमार, भाजपा मिहिर मुखर्जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने लोगों से ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

Previous post ट्रांसफार्मर जलने से धरमपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4,5 के लोग अंधेरे में रहने को बेबस जिला पार्षद गुलजार आलम ने की 110 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
Next post बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial