August 26, 2026

11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।

Read Time:1 Minute, 49 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल के पास से 11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और ₹1500 नकद भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गोपालपट्टी नहर पुल के पास पहुंचे और छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों की पहचान रवि कुमार (25), मनीष कुमार (21), दोनों पिता बटोरन शर्मा, तथा अमर कुमार, पिता अनिल पोद्दार, सभी निवासी गोपालपट्टी घाट, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई।पुलिस ने तीनों की विधिवत तलाशी ली, जिसमें 11.64 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और ₹1500 नकद बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Previous post मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Next post काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial