ट्रांसफार्मर जलने से धरमपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4,5 के लोग अंधेरे में रहने को बेबस जिला पार्षद गुलजार आलम ने की 110 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
बारसोई (डेस्क)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत धरमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5 और में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण पिछले तीन-चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से किसान, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और आम ग्रामीण काफी परेशान हैं।ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर खेतों में काम करने के बाद किसान रात में पंखा चलाकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्र-छात्राएं रात में अपना स्कूल और कोचिंग का काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बारसोई प्रखंड के क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि धरमपुर पंचायत में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं सामने आती हैं, जिसके कारण बड़ी आबादी को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।गुलजार आलम ने कहा कि यहां लगभग एक हजार से पंद्रह सौ घरों की आबादी है। वर्तमान में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर की क्षमता इस आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए उन्होंने 63 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 110 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके।ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि बुनियादी बिजली सुविधा के लिए उन्हें परेशान होना पड़े, तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की , इस आंदोलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ,सिराजुद्दीन, हबीदुल, शहंशाह, रब्बानी, इमाम, हन्नान, नसीरुद्दीन, रहीमूल
More Stories
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
