वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार को महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार से वेतन-पेंशन लागू करने तथा पटना उच्च न्यायालय के न्यायादेश को लागू करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन एवं पेंशन से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की जा रही है। सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आगामी 2 सितंबर को विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में भी इसी तरह का शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।कार्यक्रम में डॉ. गोपाल कृष्ण यादव, प्रो. अब्दुल रशीद, प्रभात कुमार झा, नित्यानंद मंडल, मणिराम यादव, मनोज यादव, हाशिम रजा, प्रदीप कुमार यादव, सुबोल यादव, नवल यादव, वीरेंद्र सिंह, निरानंद मिश्र सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
