August 25, 2026

मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 49 Second

डेस्क (हसनगंज)

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच “मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं नें काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 26 जोड़ियों छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मेहंदी के डिज़ाइन बनाये। डिज़ाइन इतने अच्छे थे कि जजों को फैसला लेने में काफी समय लग गया। इस प्रतियोगिता में अंतिम रूप से पार्वती-अष्टमी की जोड़ी प्रथम, गुनगुन-दीया और तरन्नुम-समेनुर की जोड़ी द्वतीय व संगीता-रक्षा की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।प्रधानाध्यापक श्री पवन कुमार भगत ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में न केवल सकारात्मक मानसिक विकास होता है बल्कि वे पढ़ाई के साथ साथ कला व संस्कृति से जुड़ते हैं। उनमे उत्साह का संचार होता है। उन्होंने भाग लेने वाली सभी छात्रओं को शुभकामना दिया। इस प्रतियोगिता में शिक्षिका रागिनी राज,सुचिता कुमारी,प्रियंका कुमारी,शगुफ्ता साबिर ने निर्णायक की भूमिका निभाया साथ ही शिक्षक धीरज कमल,केशव कुमार,अजीत कुमार रोहित कुमार आदि शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Previous post वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
Next post 11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial