November 1, 2026

सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।

Read Time:2 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के हाथों में मेहंदी लगाई तथा एक-दूसरे के हाथों पर भी आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए।प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को बच्चों के लिए वाद-विवाद, प्रेरक प्रसंग और क्विज जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। सावन माह के अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में कक्षा पांच की नुशरत प्रवीण ने प्रथम, कक्षा तीन की महबूबा खातून ने द्वितीय तथा कक्षा दो की आफरीन और जैनब ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में कलात्मकता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती नवीना खातून का पूर्ण सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

Previous post काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
Next post श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial