September 6, 2026

दिलारपुर के कोसी नदी में लापता बच्चे का शव मिला।

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के दिलारपुर पंचायत के सुल्तान ढाला, वार्ड नं 3 में कोसी के फैले गहरे पानी में हथिया दियरा दलन निवासी चार वर्षीय शाहनवाज, पिता युनूस सलिम के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी। अंचल कार्यालय की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की। देर शाम अंधेरा होने के कारण खोजबीन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। मंगलवार को उक्त जलाशय में ग्रामीणों ने तैरता शव देख जनप्रतिनिधियों को सूचना दी।पंसस कुंदन पासवान और संजय मंडल ने बताया की नदी में सुबह तक शव अपने आप उपर आ गया था जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई और परिजनों द्वारा रिती रिवाज से बच्चे को खाक ए सुपूर्द कर दिया गया।

Previous post अपराध जगत में खलबली,पूर्णिया आईजी लांडे पहुंचे कटिहार,एसपी के कार्यों की सराहना की।
Next post कटिहार में जादू टोना के शक में बंधक बनाए गए तीन युवकों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial