कटिहार में जादू टोना के शक में बंधक बनाए गए तीन युवकों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में जादू टोना के आरोप में एक व्यक्ति की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने तीन युवकों को बंधक बना लिया। उन्हें छुड़ाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक गांव के व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद ग्रामीणों ने इसे जादू टोना का मामला मानकर तीन ग्रामीणों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर तीनों बंधकों को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस घटना में बड़ी मोबलिंचिंग की घटना को रोकने में कामयाबी हासिल की। कटिहार एसपी ने बताया कि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और इस साहसिक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
