May 1, 2026

केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए किसानों ने समाप्त किया आंदोलन

Read Time:3 Minute, 11 Second

Reporting by अंकित सिंह तोमर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अलीगढ़ कार्यकारिणी की एक बैठक महामंत्री नरेश चौहान के आवास पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विनोद सारस्वत ने कहा कि काफी लंबे समय से आंदोलनरत किसानों ने आज आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के साथ ही अपने घर वापसी कर दी है। सरकार ने किसानों के हित में तीन कृषि कानून लागू किए थे लेकिन विपक्ष मोदी सरकार की लोकप्रियता से बौखला रहा था ऐसे लोगों के पास कोई मुद्दा ही शेष नहीं बचा था। लेकिन विरोधी दलों में घिनौनी राजनीति करते हुए किसानों के हित में लिए गए कानूनों के विरोध में किसानों को गुमराह करने का कार्य किया। ऐसे लोग अग्रणी भूमिका निभाते हुए कुछ किसानों को लेकर आंदोलन के लिए बैठे गए। सरकार लगातार किसानों को समझाती रही कि यह कानून छोटे और लघु सीमांत किसानों के हित में हैं लेकिन विरोधियों के चंगुल में किसान ऐसे फंस गए कि वे अपने हितों को भूलकर आंदोलन पर उतर आए। आंदोलन के कारण जनमानस प्रभावित हो रहा था राष्ट्रीय संपत्ति की क्षति हो रही थी यह सब को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रहित में कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया। बावजूद इसके भी विरोधी दल किसानों को आंदोलन के लिए प्रेरित कर रहे थे लेकिन भोले-भाले किसान अब विरोधियों को चाल को समझ चुके थे। और उन्होंने मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया। और अब देश का किसान पूरी तरह से भाजपा के साथ है।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अलीगढ़ किसानों के इस निर्णय के लिए उन्हें धन्यवाद देता है। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी दिनेश चौधरी, हरेंद्र सिंह ,शीलू ठाकुर, प्रमोद चौहान, शिवकुमार शर्मा ,राकेश यादव, सुखबीर राघव, देवेंद्र पचौरी ,सोनू शर्मा ,हरवीर सोलंकी, दलवीर सिंह, कृष्ण वीर सिंह ,कपिल चौधरी, यशपाल सिंह, हरवीर प्रधान, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, बादाम सिंह यादव आदि उपस्थित थे संचालन महामंत्री नरेश चौहान ने किया।

Previous post उप्र सरकार दो गुना फ्री राशन देगी
Next post सेना प्रमुख की मौत पर पत्रकारो ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial